फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में हुआ हंगामा

Wed, 28 Dec 2016 12:42 AM IST
गाजीपुर
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक में हुआ हंगामा
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत मुहम्मदाबाद की बैठक क्षेत्र पंचायत के सभागार में मंगलवार  को नोकझोंक एवं हंगामे के बीच हुई। बैठक में आगामी वर्ष के लिये प्राप्त  प्रस्तावों के अनुमोदन पर विचार किया गया।क्षेत्र पंचायत सदस्यों  एवं प्रमुख के शपथ ग्रहण के बाद क्षेत्र पंचायत की होने वाली इस पहली बैठक  के शुरू होते ही पूर्व ब्लाक प्रमुख चंदा यादव ने बैठक में महिला पंचायत  प्रतिनिधियों के स्थान पर उनके संरक्षकों के बैठक में भाग लेने पर आपत्ति  प्रकट की।
विज्ञापन

कहा कि इतने लंबे अंतराल के बाद हो रही पहली बैठक की भी सूचना  एवं एजेंडा क्षेत्र पंचायत के सदस्यों को नियमानुसार नहीं दिया गया। इसके  चलते बहुत से सदस्य बैठक में उपस्थित नहीं हो सके। इस बात को उठाते ही  ब्लाक प्रमुख रामकृत सिंह यादव एवं पूर्व प्रमुख चंदा यादव के बीच काफी देर  तक नोकझोंक हुई। वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मामले को शांत कराने के बाद बैठक  की कार्रवाई एजेंडा के अनुसार शुरू हुई।

इसमें क्षेत्र पंचायत के वर्ष  2017-18 के लिये कराए जाने वाले विकास कार्यो के प्रस्तावों के अनुमोदन एवं  मनरेगा कार्य योजना के अन्तर्गत 2017-18 में कार्य कराये जाने पर विचार  किया गया। इसके अलावा सभी एजेंडा पर विचार के बाद उसे पास किया गया। बैठक  की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख रामकृत सिंह यादव ने कहा कि सभी  सदस्यों के सुझाव एवं उनकी ओर से दिये गये प्रस्ताव पर कार्य कराया जायेगा।
विज्ञापन


  बैठक में खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार सिंह, पशु  चिकित्सक डा. रविंद्र प्रसाद, प्रभारी सीडीपीओ वृंदा सिंह, जिला पंचायत  सदस्य फेंकू सिंह यादव, अजय यादव, रविकांत राय, बलिराम पटेल, ग्राम प्रधान  संघ के अध्यक्ष चंचल सिंह, बृजलाल सिंह यादव, अमरनाथ बिंद, गोपाल पासी,  शशिकांत शर्मा उर्फ भुंवर, कृपाशंकर राय, बिहारी आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें