जिले के विभिन्न विकासखंडों में शुक्रवार को समारोहपूर्वक आयोजित कार्यक्रम में नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुखों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई।
सदर ब्लाक परिसर में अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सत्येन्द्र प्रकाश ने ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के अलावा पूर्व विधायक विजय कुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि घूरा सिंह, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भयंकर यादव, राजेश यादव, कमलेश यादव, सूर्यनाथ यादव, रमेश यादव आदि उपस्थित थे। आभार खंड विकास अधिकारी मृदुला ने व्यक्त किया।
सादात संवाददाता के अनुसार, ब्लाक प्रमुख अर्चना सिंह को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसपी यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लाक प्रमुख ने सभी बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री कालीचरण यादव, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, संयोजक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश सिंह हकाड़ू, धर्मदेव यादव, मारकंडेय सिंह, नन्हकू यादव, अर्जुन राय, रामअवतार यादव, संतोष यादव, दशरथ यादव, अभिमन्यू सिंह, सभाजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
मुहम्मदाबाद क्षेत्र पंचायत कार्यालय के परिसर में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख रामकृत सिंह यादव को उपजिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लाक प्रमुख रामकृत सिंह यादव ने नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जनता की भावनाओं के अनुरूप सेवा भाव से कार्य करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम के बाद पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने क्षेत्र पंचायत परिसर में बनी पानी टंकी का शिलापट से पर्दा हटाकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर रविकांत राय, खण्ड विकास अधिकारी राजीव कुमार सिंह, शम्भू सिंह अकेला, बलिराम पटेल, फेंकू सिंह यादव, गोपाल पासी, रामजीत सिंह यादव, अंबिका सिंह यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बृजलाल सिंह यादव ने किया।
बिरनो संवाददाता के अनुसार, विकासखंड कार्यालय परिसर में जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख प्रवीण यादव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही 83 नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. बिरेन्द्र यादव, शिवप्रताप यादव, आशा देवी, मातवर यादव, भगवान यादव, श्रीकांत सिंह, शिवराम चौहान, अनिल यादव, गुड्डू यादव, कन्हैया विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता अमला यादव एवं संचालन राजेन्द्र यादव ने किया।
मरदह संवाददाता के अनुसार, विकासखंड मुख्यालय पर नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों सहित क्षेत्र प्रमुख का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में महिला समाज कल्याण मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा उपस्थित रहीं। उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी डॉ रमेशचंद द्वारा क्षेत्र प्रमुख पद पर निधि सिंह कुशवाहा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद क्षेत्र प्रमुख ने नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर गुड्डू कुशवाहा, बृजभान सिंह, राजीव, अवधेश, रामकरन, संजीत, असलम, योगेशचन्द, प्रवीण, नितेश, धर्मेंद्र, बबलू, रामजी, संजय, पूर्व विधायक जयराम सिंह, रामबहादुर, सुरेशचंद्र, उदयभान, उमरावती सिंह, पुंजेश सिंह, गुड्डू खरवार, जनार्दन राय, जयप्रकाश, शिवनारायण, लालजी, रामबचन, गोलू यादव, अरविंद सिंह, बेचन सिंह, सुखिया देवी, मुन्ना राजभर आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी आशा देवी एवं संचालन रामनारायण यादव ने किया। जमानिया संवाददाता के अनुसार ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख सीमा यादव को उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र प्रताप ने शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लाक प्रमुख सीमा यादव ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा. विरेन्द्र यादव, मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह, विधानसभा अध्यक्ष रणजीत यादव, पूर्व प्रमुख अजय यादव, बीडीओ आरआर गौतम, सियाराम यादव, फौजदार यादव, रमाशंकर उपाध्याय, बन्टी तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन विजय यादव ने किया।
भदौरा संवाददाता के अनुसार ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी को उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. सानंद सिंह, खंड विकास अधिकारी आरआर गौतम, नंदलाल सिंह, मनीष सिंह, एबीएसए अशोक कुमार, कलाम खां, डा. खालिद, रोशन मौर्य, नरेन्द्र सिंह, प्रद्युम्न चौबे, कमलेश कुशवाहा, पूर्व प्रमुख नसीम खां आदि उपस्थित थे। शादियाबाद संवाददाता के अनुसार मनिहारी ब्लाक में प्रमुख प्रियंका सिंह को सुभाषचन्द्र यादव ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल, लल्लन राजभर, शमीम सिद्दीकी, आजाद कनौजिया उपस्थित थे।
भांवरकोल संवाददाता के अनुसार क्षेत्र पंचायत प्रमुख अंजू यादव को अरुण यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व सांसद अफजाल अंसारी, बलिराम पटेल, विरेन्द्र यादव, रामजीत यादव, पूर्व प्रमुख लुटुर राय उपस्थित थे।