फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वेब डिजाइनिंग प्रशिक्षण के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रशिक्षण योजना के तहत वेब डिजाइनिंग कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पर्याप्त आवेदन न मिलने पर अब अभ्यर्थी 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग लोकेंद्र कुमार ने बताया कि उद्योग निदेशालय उत्तर प्रदेश कानपुर के निर्देश पर अन्य पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत युवक-युवतियों को चार माह का तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वेब डिजाइनिंग ट्रेड के लिए ऑनलाइन आवेदन पहले 28 मार्च तक मांगे गए थे, लेकिन अपेक्षित संख्या में आवेदन प्राप्त नहीं हुए। इसे देखते हुए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 15 मई कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें