फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियां मजदूर विरोधी

Fri, 20 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
मजदूर सभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारतीय खेत-ग्रामीण मजदूर सभा की ओर से शुक्रवार को सदर ब्लाक मुख्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसके बाद छह सूत्रीय ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंपा गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर खेत ग्रामीण मजदूर सभा की राज्य कार्यकारिणी सभा के सदस्य योगेंद्र प्रताप भारती ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते मजदूर अन्य प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। काम के अभाव में मजदूर भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। अपात्र लोगों का नाम सूची में दर्ज कर लिया गया है। मोदी सरकार झूठ के नारों के सहारे चल रही है। गैस कनेक्शन के नाम पर गरीबों के साथ मजाक करने का काम किया जा रहा है। जन-धन योजना, स्टार्ट अप, मेक इन इंडिया जैसे सभी नारे फ्लाप हो चुके हैं। 

कहा कि सपा-बसपा, भाजपा, कांग्रेस जनता से वोट लेकर पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। अगर हमारी मांगें नहीं मानी गई तो खेग्रामस ब्लाक मुख्यालय पर घेरा डालो, डेरा डालो के तहत ब्लाक पर आंदोलन शुरू करेगा। इस मौके पर अमरनाथ, प्रमोद कुशवाहा, मोती प्रधान, विजय बहादुर बिंद, कोमल राम, सुरेश बिंद, राजू बिंरद, विमला यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता नगीना साधु ने की। उधर जमानिया रामलीला मैदान में चल रहा धरना 11वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


इस मौके पर खेग्रामस के जिला कांउसिल सदस्य बुच्ची लाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों की गरीब एवं मजदूर विरोधी नीतियों के चलते उनके हक अधिकारियों को लूटा जा रहा है। कहा कि 23 मई से आंदोलन को तेज करने का काम किया जाएगा। इस मौक पर जगबली राजभर, विजयी बनवासी, विनोद गुप्ता, राम नगीना पासी, लक्ष्मण कुशवाहा, रामअवध बिंद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें