फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और प्रवासी मिला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर । जिले में एक और प्रवासी की रिपोर्ट सोमवार की देर शाम कोरोना पॉजिटिव आई। पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से युवक संक्रमित हुआ है। मेडिकल टीम ने उसे उपचार के लिए सहेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर शम्मे गौसिया में भर्ती कराया। जबकि चार संक्रमितों के स्वस्थ होने पर एंबुलेंस से घर भेजा गया। अब जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 374, एक्टिव 51, स्वस्थ 319 व चार की मौत हो चुकी है। वहीं विभिन्न तहसीलों से 326 का स्वैब जांच के लिए वाराणसी भेजा गया।
विज्ञापन

रेवतीपुर के स्थानीय गांव का एक प्रवासी कोरोना संक्रमित के सीधे संपर्क में आया था। सर्वे टीम द्वारा चिन्हित करने के बाद स्वैब जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा था। जहां मेडिकल टीम ने स्वैब लेने के बाद होम क्वारंटाइन कर दिया था। करीब छह दिन बाद रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया। इधर मेडिकल टीम संक्रमित को उपचार के लिए के लिए कोविड सेंटर लाने के साथ ही सर्वे टीम द्वारा उसके संपर्क में आए संदिग्धों को चिन्हित करने में जुट गई। वहीं शम्मे गौसिया कोविड केयर सेंटर में भर्ती चार मरीजों के स्वस्थ होने पर उपचार के लिए एंबुलेंस से घर भेज दिया। जबकि शहर स्थित पीजी कालेज, सैदपुर, मुहम्मदाबाद व जमानिया से 326 का स्वैब जांच के लिए वाराणसी भेजा गया।
के कैदियों की भी हुई जांच
गाजीपुर । जिला पुलिस प्रशासन की ओर से विभिन्न जगहों से अपराध में दबोचे गए अपराधियों को अस्थाई जेल लाया गया। जहां मेडिकल टीम ने करीब 60 बंदियों का स्वैब लेकर वाराणसी भेजा। रिपोर्ट आने के बाद इन सभी बंदियों को जिला कारागार में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ौर प्रवासी की रिपोर्ट देर शाम कोरोना पॉजिटिव आई। उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।
- डा. जीसी मौर्या, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें