कोर्ट में आत्मसमर्पण के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल जाता कोडीनयुक्त कफ सिरफ का आरोपी शुभम सिंह
गाजीपुर। करोड़ों रुपये के कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद-फरोख्त के आरोपी मंझनपुर निवासी और नित्यांश मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर शुभम सिंह ने बृहस्पतिवार को एडीजे शक्ति सिंह की अदालत में सरेंडर कर दिया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। अब तक चार आरोपी सलाखों के पीछे जा चुके हैं, जबकि दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि सरेंडर करने वाले आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में अर्जी डाली जाएगी, जिससे पूछताछ के बाद कफ सिरप की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क का खुलासा हो सके।वहीं, भुड़ुकुड़ा कोतवाली के जखनिया गोविंद स्थित अंश मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर अमित सिंह और खानपुर थाना के शुभम फार्मा के प्रोपराइटर निलेश कुमार श्रीवास्तव अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।