टीबी रोड स्थित कोल्हूबीर बाबा मंदिर में भजन-कीर्तन करते लोग-संवाद
सुहवल। स्थानीय गांव के ताड़ीघाट बारा हाईवे किनारे कोल्हूबीर बाबा मंदिर में मंगलवार से दो दिवसीय वार्षिक पूजा समारोह शुरू हो गया। यह आयोजन पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया जा रहा है।
पंडित आशुतोष मिश्रा उर्फ चाचू महाराज ने पूजा-अर्चना का शुभारंभ किया। ग्रामीण गुड्डू यादव, मोती यादव और दयाशंकर ने बताया कि यह मंदिर लगभग 100 वर्ष पुराना है।
इसी स्थान पर सड़क किनारे एक पत्थरनुमा गोल आकृति मिली थी, जिसकी लंबाई करीब चार फीट और मोटाई दो फीट थी। उस समय कुछ लोगों ने इसे हटाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने उस स्थान की साफ-सफाई कर पत्थरनुमा आकृति को सड़क किनारे स्थापित किया और पूजा-पाठ शुरू कर दिया। संवाद