फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

Sun, 08 Feb 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पहलवान जगरदेव इंटर कालेज सोनहरिया का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मुग्ध कर दिया।  शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के धर्मार्थ कार्यमंत्री विजय मिश्र ने करते हुए कहा कि संस्कार, आचरण और व्यवहार का सामंजस्य है तो उस विद्यार्थी के पूरे विद्यालय की पहचान बनती है।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी विधायक निधि से बालिकाओं के लिए शौचालय और कक्ष निर्माण के लिए दो लाख देने की घोषणा की। इस मौके पर सियाराम सिंह यादव, अमरनाथ यादव, सीताराम यादव, दिनेश यादव, प्रेम सिंह रतन, बजरंगी यादव, चनरदेव यादव, संतोष यादव, जेपी चौरसिया आदि थे। अध्यक्षता हरिनारायण सिंह ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें