पहलवान जगरदेव इंटर कालेज सोनहरिया का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मुग्ध कर दिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के धर्मार्थ कार्यमंत्री विजय मिश्र ने करते हुए कहा कि संस्कार, आचरण और व्यवहार का सामंजस्य है तो उस विद्यार्थी के पूरे विद्यालय की पहचान बनती है।
उन्होंने अपनी विधायक निधि से बालिकाओं के लिए शौचालय और कक्ष निर्माण के लिए दो लाख देने की घोषणा की। इस मौके पर सियाराम सिंह यादव, अमरनाथ यादव, सीताराम यादव, दिनेश यादव, प्रेम सिंह रतन, बजरंगी यादव, चनरदेव यादव, संतोष यादव, जेपी चौरसिया आदि थे। अध्यक्षता हरिनारायण सिंह ने की।