फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता से मारपीट कर एएनएम ने रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो। थाना क्षेत्र के गुलाल सराय गांव निवासी हरेंद्र राजभर ने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव व मुख्यचिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने पीएचसी मरदह पर तैनात एएनएम पर मारपीट करने व प्रसव के नाम पैसा लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि पत्नी पिंकी राजभर का प्रसव कराने के नाम पर एएनएम ने जबरदस्ती दो हजार रुपये लिया। साथ ही मारपीट भी किया। इसके चलते नवजात शिशु की हालत खराब हो गई और नवजात की मऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित ने बताया कि मरदह के प्रभारी चिकित्साधिकारी सरफराज अहमद से शिकायत करने के बाद आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी सरफराज अहमद ने बताया कि मामले की जांच विभाग द्वारा कराई जा रही है। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें