फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल-जमाव से नाराज ग्रामीणों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह बाजार से महाहर धाम जाने संपर्क मार्ग पर पोस्ट ऑफिस के सामने बृहस्पतिवार को हुई बारिश के कारण जल-जमाव हो गया। नाराज ग्रामीणों और राहगीरों ने जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी। सूचना पर पहुंचे एडीओ पंचायत नवीन कुमार सिंह के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

दो दिन से रह-रहकर हो रही रिमझिम बारिश ने लोगों के कामकाज पर असर तो डाला ही है, वहीं दूसरी ओर गांव क्षेत्र में सड़क पर जलजमाव होने से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि महाहर धाम शिव मंदिर को जाने वाले संपर्क मार्ग पर मरदह गांव के गायत्री मंदिर के सामने जलमग्न सड़क पर करना पड़ा। यह सिलसिला निरंतर कई वर्षों से चल रहा है। पानी निकासी नहीं होने के कारण सड़क पूरी तरह से जलमग्न हो जाती है। पानी वाले जगह बीच सड़क पर लोग गिरकर घायल हो जाते हैं। बारिश में नाली की सफाई नहीं होने के कारण सड़क पर घुटने भर पानी लग गया, जिससे लोग आक्रोशित होकर जलजमाव के बीच संबंधित अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते प्रदर्शन करने लगे। साथ ही चेताया कि अगर जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। गिरजा सिंह, मुन्नु सैनी, वकील अहमद, सोनू सिंह, रमेश यादव ने कहा कि सड़क पर जलजमाव से लोगों की काफी परेशानी बढ़ गई है। आवागमन करने में काफी दिक्कत हो रही है। मरदह गांव में प्रतिदिन साफ सफाई व्यवस्था की पोल खुल रही है। बाजार व गांव के सभी नाले और नाली का वर्षों से सफाई नहीं होने के कारण नाली का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर जमा हो गया है। इसके अलावा ब्लाक मोड़, ब्लाक मुख्यालय, पशु अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुर्वेदिक हास्पिटल, ब्लाक संसाधन केंद्र, कम्पोजिट विद्यालय,मरदह थाना परिसर सहित स्कूल में बरसात का पानी लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें