फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए उपभोक्ताओं ने ठप कर दी आपूर्ति

विज्ञापन
प्रदर्शन: तीन दिनों से बंद विद्युत आपूर्ति से गुस्साए ग्रामीण कासिमाबाद उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
कासिमाबाद। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से संबंधित बांकी फीडर की विद्युत आपूर्ति पिछले तीन दिनों से न होने से नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार को दिन में 11 से 2:30 बजे तक कासिमाबाद उपकेंद्र की आपूर्ति ठप कर दी। बाद में एसडीओ की तरफ से 60 दिन के अंदर पूरे फीडर की लाइन का तार बदलवाने के आश्वासन पर आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

कासिमाबाद 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र के बांकी फीडर की विद्युत आपूर्ति पिछले तीन दिनों से खंभा एवं तार टूटने से पूरी तरह ठप थी। जब तीन दिनों तक आपूर्ति ठीक नहीं हो पाई तो उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बांकी फीडर से संबंधित उपभोक्ताओं ने कासिमाबाद उपकेंद्र पर शनिवार की सुबह 11 बजे पहुंचकर उपकेंद्र के सभी फीडरों की आपूर्ति पूरी तरह से ठप कर दी। इसके साथ ही इसकी जानकारी एसडीओ संजीव कुमार भाष्कर को देते हुए कहा कि जब तक बांकी फीडर की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं होगी कोई फीडर चलने नहीं देंगे। जानकारी पाकर उपकेंद्र पर पहुंचे एसडीओ ने उपभोक्ताओं को टूटे हुए तार और खंभे को तत्काल ठीक कराने के साथ विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। साथ ही इस फीडर के 11 हजार वोल्ट के सभी तारों को 60 दिन के अंदर पूरी तरह बदलवाने का भी आश्वासन दिया तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी।
किसानों को जहां अपने खेत की सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता महसूस हो रही थी वहीं प्रचंड गर्मी से लोग परेशान थे। उपभोक्ताओं का आरोप था कि 40 वर्ष पहले के इस फीडर पर लगे तार आज भी चल रहे हैं उसको विभाग बदल नहीं रहा है। जर्जर होने की स्थिति के कारण बार-बार विद्युत आपूर्ति ठप हो रही है। प्रदर्शन में अभिजीत सिंह, जगदीश सिंह, संतोष सिंह, सनी सिंह, कमलेश, बृजेश यादव, अनिल यादव, हरेराम यादव, विनोद यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें