फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर गेट के लिए बनाए गए पिलर को गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। स्थानीय थाना के जफरपुर गांव में सोमवार को अति प्राचीन कपिलमुनी मंदिर गेट के लिए बनाये गये पिलर को ग्राम प्रधान की शह पर पुलिस प्रशासन द्वारा गिरा दिये जाने से लोगों में आक्रोश है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल बुलाना पड़ा। जानकारी होने पर सीओ भुड़कुड़ा महिपाल पाठक भी मौके पर पहुंच गए। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए एक पक्ष के जयप्रकाश कन्नौजिया, कन्हैया कन्नौजिया, नंदलाल कन्नौजिया तथा दूसरे पक्ष के सोनू अहमद एवं वशीर अहमद को पुलिस पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि मुस्लिम वोट की राजनीति के चलते ग्राम प्रधान ने ऐसा कार्य किया है। पुलिस को पिलर गिराने से पहले लेखपाल को मौके पर बुलाकर नक्शा देखना चाहिए था। दो माह पूर्व जब पीलर बनाने के लिए गड्ढा खोदा गया तो उस समय इसका विरोध क्यों नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि तोड़ा गया पिलर सड़क से साठ फीट की दूरी पर बनाया जा रहा था, जिसके लिए चंदा ग्रामीणों द्वारा इकट्ठा किया गया था लेकिन प्रधान द्वारा विशेष समुदाय का वोट हासिल करने के लिए पुलिस प्रशासन से मिलकर ऐसा किया गया है। इस मंदिर का इतिहास लगभग तीन सौ साल पुराना है। पांच पीढी पुराने मंदिर के खंडहर में तब्दील हो जाने से 2010 में ग्रामीणों ने इसकी जीर्णोद्धार कराया था। इस मंदिर का संबंध खटिया बाबा आश्रम तथा भुड़कुड़ा मठ से है। मंदिर के पुजारी धर्मदेव राम तथा अध्यक्ष वंशराज दास सहित ग्रामीणों ने बताया कि आबादी के जमीन पर बनाया गया अति प्राचीन मंदिर के सुरक्षा के लिए गेट लगाए जाने के लिए पिलर बनाया जा रहा था। जिसे पुलिस द्वारा पहुंचकर जड़ से गिरवा दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर से कुछ दूरी पर कुछ मुस्लिम परिवारों का घर है, जो मंदिर के रास्ते से होकर ही अपने घर आते जाते थे जबकि यह आम रास्ता नहीं हैं उन्हे जाने आने के लिए दूसरा रास्ता बनाया गया है। वहीं मंदिर के पास बनाये गये ब्रेकर को भी प्रधान व प्रशासन ने हटवा दिया। एसओ जेबी सिंह ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। गांव में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें