आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से चल रहा काम बंद और कलमबंद हड़ताल जनपद के विभिन्न ब्लाकों में 13वें दिन गुरुवार को भी जारी रहा। रेवतीपुर ब्लाक के कार्यकर्ताओं ने मांगाें को लेकर ताड़ीघाट-बारा मार्ग जाम कर दिया। जाम की जानकरी होते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष के काफी समझाने-बुझाने के बाद भी कार्यकताएं नहीं मानी और सक्षम अधिकारी को बुलाने की मांग की। थानाध्यक्ष ने इसकी जानकरी तहसीलदार को दी। जानकारी होते ही तहसीलदार ओमप्रकाश स्थल पर पहुंचे। आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार ने ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
ब्लाकध्यक्ष उषा वर्मा ने कहा कि जब तक हमारी मागों को पूरा नहीं किया जाएगा हड़ताल जारी रहेगा। इस मौके पर शैलकुमारी, इंदिरा देवी, पूनम राय, हीरामति, रीना कुमारी, उगम देवी आदि उपस्थित रहीं। अध्यक्षता मालती सिंह और संचालन प्रियंका राय ने किया। जमानिया संवाददाता के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से चल रहे धरने में ब्लाकध्यक्ष मिथिलेश राय, मंजू उपाध्याय,शर्मिला सिंह,सीमा,सरीता सिंह, आदि मौजूद रहीं। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार संरक्षक अमरनाथ दूबे, सीता उपाध्याय, कंचन राय, गीता भारती, सरस्वती मिश्रा आदि मौजूद रहीं। सदर ब्लाक परिसर में चल रहे धरना प्रदर्शन के मंडल महासचिव फूलचंद सिंह ने कहा कि धरना के13 वें दिन भी जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार की नींद नहीं टूटी है। इसके चलते धरना के 14 वें दिन 16 सितंबर को जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका लंका मैदान से रैली निकालकर कचहरी होते विकास भवन परिसर पहुंचेंगी। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सक्षम अधिकारी को सौंपा जाएगा। संरक्षक सूरज प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अगर हमारी मांगों पर तत्काल विचार नहीं करती है तो धरना तेज किया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र यादव, मनधाता सिंह, संतोष तिवारी, चौथी यादव आदि मौजूद रहें।