फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Sun, 04 Sep 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
सदर ब्लाॅक परिसर में धरना देतीं आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की सदस्य - फोटो : gazipur
विज्ञापन
जनपद के सभी विकास खंडों पर शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बीस हजार रुपये मासिक मानदेय दिये जाने सहित अन्य मांगों को  लेकर आवाज बुलंद की। उन्होंने मांगों से संबंधित 24 सूत्रीय मांग पत्र अधिकारियों को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जातीं हड़ताल जारी रहेगा।
विज्ञापन



मरदह संवाददाता के मुताबिक महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर शनिवार को दूसरे दिन ब्लॉक परिसर में आंगनबाड़ी संघ की ब्लॉक अध्यक्ष ममता और विद्या देवी के नेतृत्व में कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने कलम बंद धरना-प्रदर्शन किया। इसके साथ ही 24 सूत्रीय मांग पत्र पर बिंदुवार चर्चा किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर तीन हजार में दम नही , 20 हजार से कम नहीं का नारा बुलंद किया। रैली ब्लाक मुख्यालय से  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाल विकास कार्यालय आदि मुख्य मार्गो से होकर पुन: ब्लाक पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। इस मौके पर प्रेमा, कंचन, लालमुनी, मणिमाला, शकुन्तला, मंजू, संगीता, चंपा, सुनिता, रेखा, विमलावती, सुशीला, प्रभावती शारदा आदि मौजूद रहीं।


भदौरा संवाददाता के मुुताबिक क्षेत्र के भदौरा ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने संघ के ब्लाक अध्यक्ष कमला यादव के नेतृत्व में अपनी विभिन्न मागों के तहत ब्लाक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों द्वारा  उत्पीड़न करने और बेवजह दबाव डालने का आरोप लगाया। कहा ग्राम प्रधानों के साथ उनका संयुक्त खाता  बंद किया जाए।
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं ने ताड़ीघाट-बारा मार्ग से ब्लाक मुख्यालय तक जुलूस निकाल कर प्रदेश सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसमें हमारी मागें पूरी हों, चाहे जो मजबूरी हों। ॉ


भदौरा बाल विकास परियोजना परिसर में उपस्थित सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को संबोधित करती हुई ब्लॉक अध्यक्ष कमला यादव ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिका को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए और जब तक कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता तब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय न्यूनतम 18 हजार मासिक और सहायिकाओं का मानदेय नौ हजार रुपये मासिक किया जाए।  इस मौके पर मुख्य रूप से सीमा सिंह, सुमन सिंह, बिंदु देवी, रीता सिंह, मिना सिंह, रुकसाना खातुन,  कुरैशा बीबी, पन्ना सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें