फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गांवों में डायरिया का प्रकोप

Wed, 08 Jun 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
चिकित्सक
विज्ञापन
 रेवतीपुर विकास खंड के चार गांवों में दूषित जल पीने से डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। इन गांवों में करीब डेढ़ दर्जन लोग इसकी जद में आ गए हैं। मंगलवार को इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। चिकित्साधिकारी डॉक्टर मनीष कुमार प्रभावित गांवों में टीम के साथ पहुंचे तथा पीड़ितों का इलाज शुरू कर दिया। डायरिया के प्रकोप को देखते हुए आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में भी अतिरिक्त बेड लगा दिया गया। साथ ही चिकित्सा कर्मचारियों की ड्यूटी 24 घंटे के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन


रेवतीपुर, गोपालपुर, रामपुर एवं टौंगा गांव में दूषित जल पीने से डायरिया फैल गया। सोनी कुमारी(15), शोभा देवी (35) , बब्बन कुमार (35), रामनिवास (60), सोहित (15), चम्पा देवी (70), रोहित कुमार (10) , लक्ष्मीना देवी (30) निवासी रेवतीपुर उल्टी दस्त से पीड़ित हैं। गोपालपुर निवासी लल्लन (60), अजय कुमार (26) ,पंकज (15), टौंगा निवासी रिंकी पाल (आठ), वरूण (19) तथा रामपुर निवासी सरोज देवी (58) और रामबचन यादव (45) डायरिया से पीड़ित हैं।

उल्टी-दस्त की शिकायत पर परिवार वाले उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर गए। चिकित्साधिकारी डॉक्टर मनीष कुमार तथा अन्य कर्मचारी तुरंत उनके इलाज में जुट गए। इसके बाद उन्होंने प्रभावित गांवों के साथ ही अन्य गांवों में फॉगिंग मशीन से दवाओं का छिड़काव शुरू करा दिया। डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया फिलहाल इस पर काबू पा लिया गया है। सभी मरीजों के सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


- डायरिया बासी भोजन करने तथा साफ-सफाई से न रहने से फैलाता है। इसमें अचानक लोग उल्टी-दस्त करने लगते हैं। जिससे शरीर में ग्लूकोज और पानी कि कमी हो जाती है। इसलिए थोड़ा भी अगर ऐसा लक्षण दिखे तो तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल पर जाकर इलाज कराएं। ताजा हल्का भोजन दिन में थोड़ा-थोड़ा लेना चाहिए। स्वच्छ पानी पीना चाहिए। ओएस का घोल बराबर लेते रहना चाहिए। साथ ही जिंक की गोली भी लाभप्रद रहती है। ऐंटीबायोटिक दवाओं का सेवन बिना चिकित्सक के सलाह के नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें