फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आठ दिन बाद मिला लापता वृद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के पड़ोस गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए साइकिल सवार एक वृद्ध बीते आठ फरवरी को लापता हो गया था।
विज्ञापन

परिजनों ने नौ फरवरी को गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना करीब एक सप्ताह बाद पुलिस ने सोशल मीडिया के सहारे वृद्ध को करीब 80 किमी दूर बिहार प्रांत के बक्सर जनपद के पसहरा गांव से तलाश निकाला और विधिक कार्रवाई के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि किसान वशिष्ठ यादव (70) तिलक समारोह में गया था। किसान के छोटे पुत्र श्रीराम यादव ने बताया कि पिता साइकिल से पास के एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। भोजन के बाद देर रात तक घर न लौटने पर परिवार को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की गई। काफी तलाश के बाद भी पता न चलने पर अगले दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता शारीरिक रूप से कमजोर हैं और मानसिक रूप से भी थोड़े मंदबुद्धि हैं। समारोह से लौटते समय वह रास्ता भटक गए और अनजाने में साइकिल चलाते हुए 80 किमी दूर बिहार के बक्सर जिला के पसहरा गांव तक पहुंच गए थे। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि सकुशल वृद्ध के मिलने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें