फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच की जाए

विज्ञापन
शहर के सरजू पांडेय पार्क में धरने पर बैठे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत- कां
विज्ञापन
गाजीपुर। अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में अनियमितताओं को लेकर बुधवार को जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सरजू पांडे पार्क में प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन न्यायिक एसडीएम को सौंपकर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने आरोप लगाया कि राम मंदिर में चढ़ावा मामले में सामने आए आरोपों ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे और पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा और एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि राम मंदिर देश की करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे में चढ़ावे और दान से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन को और व्यापक करेगी। कार्यक्रम में बटुक नारायण मिश्रा, डॉ. जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, मुन्ना चंद्रिका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें