गाजीपुर। खानपुर थाना के सौना अडारे गांव निवासी सेना में हवलदार चंद्रेश यादव (38) का बेंगलुरू में सोमवार को नियमित परेड अभ्यास के दौरान हृदयगति रुकने से निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के रोने- बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
गोरखपुर में पुलिस में तैनात संजय यादव ने बताया कि भाई चंद्रेश यादव सेना में हवलदार के पद पर तैनात थे। परेड के दौरान बेहोश होकर के गिर पड़े। सेना जवानों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुत्री प्रिया, पुत्र प्रिंस, पीयूष और पत्नी कुसुम देवी के रोने- बिलखने लगे। भाई संजय यादव ने बताया उनका पार्थिव शरीर 10 फरवरी की शाम पहुंचने की संभावना है।