फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बाइक सहित गड्ढे में गिरा युवक, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित नेशनल हाईवे-124 डी पर शहीद चौक के पास निर्माणाधीन अंडरपास एक बार फिर हादसे का कारण बन गया। अंडरपास के उत्तर दिशा में लगभग 8 फीट गहरा गड्ढा खुदा होने के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने से सोमवार की शाम जलालाबाद गांव निवासी रविंद्र पासवान (30) बाइक सहित गड्ढे में गिर पड़ा। घटना के करीब 20 मिनट बाद पुलिस व मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को गड्ढे से बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष वागिश विक्रम सिंह ने बताया कि घायल को परिजनों के साथ एंबुलेंस से मऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें