फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अमौरा मार्ग वर्षों से बदहाल, आए दिन गिरते हैं बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। क्षेत्र के हरिकेश-अमौरा मुख्य मार्ग वर्षों से जर्जर है। इसके कारण आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग देवल-मिश्रवलिया-भदौरा मार्ग को हरिकेशपुर से होते हुए अमौरा-दिलदारनगर मुख्य मार्ग से जोड़ता है। इससे कई गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

यह सड़क मार्ग इतना क्षतिग्रस्त हो गया है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। मार्ग के बीच में स्थित पुलिया पूरी तरह से टूट गई है, जिससे आए दिन दोपहिया सवार और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों ने मार्ग के कायाकल्प की मांग की है।
देवल-दिलदारनगर मुख्य मार्ग से होते हुए हरिकेशपुर जाने वाला संपर्क मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। कोई भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी मार्ग की बदहाली को लेकर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बिट्टू कुमार, राकेश कुमार, रामु, बदरुद्दीन अंसारी, संटू और धनंजय उपाध्याय, मनीष यादव आदि ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पिछले कई सालों से पूरी तरह से जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। इसी रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन चालक आवागमन करते हैं। बदहाल मार्ग के कारण हमेशा अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एई आरके पाल ने बताया कि इस मार्ग को कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। चुनाव से पूर्व इसको गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें