फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गजब... बिजली आई नहीं, बिल आ गया 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदपुरवा बस्ती में बिजली कनेक्शन दिया गया लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इसके बाद भी बिल 18 से 20 हजार आ गया। इससे नाराज लोगों ने मंगलवार को बिजली निगम के जेई सुरेश कुमार और कर्मचारियों का घेराव किया। जेई के इस आश्वासन के बाद कि मामले की जांच की जाएगी, लोग शांत हुए।
विज्ञापन

बिंदपुरवा बस्ती में सौभाग्य योजना के तहत वर्ष 2017 में आधार कार्ड पर 42 लोगों को बिजली कनेक्शन दिए गए। आरोप है कि कई घरों में मीटर हाथों में देकर बिजलीकर्मी चले गए। बिजली आपूर्ति कागज पर बहाल कर दी गई। पांच वर्ष बाद लोगों के मोबाइल पर बकाए बिल का मैसेज आना शुरू हो गया।
इसके बाद बिजली निगम के अभियंता और कर्मी चेकिंग के लिए बस्ती में पहुंचने लगे। चेकिंग के दौरान बस्ती में कहा गया कि बिजली बिल बकाया है। इससे बस्ती के लोगों का माथा ठनकना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें