फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: राष्ट्रीय तीरंदाजी में अमन और रोहित ने जीता रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल की तीरंदाजी प्रतियोगिता में गाजीपुर के अमन और रोहित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। दोनों तीरंदाजों के पदक जीतने की खबर मिलते ही द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी, खेल प्रेमियों, परिजनों और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। प्रदेश सरकार ने दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को सराहते हुए दो-दो लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की, इससे क्षेत्र में दोहरी खुशी छा गई।
विज्ञापन

ढढ़नी निवासी अमन स्नातक के छात्र हैं और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। वहीं रोहित लोकवा टोकवां गांव निवासी हैं और वर्तमान में आईटीबीपी में कार्यरत हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दोनों ने अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह थोड़े अंतर से स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए लेकिन अगले मुकाबले में वह स्वर्ण पदक जीतने का पूरा प्रयास करेंगे। इस मौके पर प्रियंका त्यागी, योगेंद्र सिंह राणा, गाजीपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ. मुकेश सिंह और जिला सचिव नंदू दुबे ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज एवं कोच सतीश दुबे ने दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश, प्रदेश और जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें