फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हमेशा गरीबों के लिए काम किया’

Sun, 28 Dec 2014 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 अखिल भारतीय कांग्रेस का 129वां स्थापना दिवस जिला कार्यालय गौसाबाद फुल्लनपुर में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियाें को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कहा कि पार्टी ने हमेशा गरीबों के लिए काम किया।
विज्ञापन



शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से मिश्रबाजार में आयोजित स्थापाना दिवस समारोह मेें शहर अध्यक्ष शफीक अहमद और मुख्य अतिथि डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई अहिंसात्मक ढंग से लड़ी गई। इस दौरान मो. राशिद, अनुराग पांडेय, फैसल कमाल सिद्दकी, डा. जनक कुशवाहा उपस्थित रहे। अहमद जमाल जैदी ने कहा कि पार्टी ने हमेशा गरीबाें के उत्थान देश की मजबूती एवं किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्य किया। इस मौके पर राघवेंद्र पाठक, जनार्दन, पंकज दुबे, जफरूल्ला अंसारी, रामप्रवेश कन्नौजिया उपस्थित रहे।

अध्यक्षता रविकान्त राय एवं संचालन डा. रामप्रवेश कन्नौजिया ने किया।  
 युवा कांग्रेस सदर लोक सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आमघाट में स्थापना दिवस मनाया। अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने कहा कहा कि पार्टी में हमेशा देश की एकता, अखंडता व सांप्रदायिक सदभाव के लिए कार्य किया। इस मौके पर एनी बेसेंट को याद कर श्रद्धांजली दी गयी। बैठक में राजेश श्रीवास्तव, साकिब आब्दी, ओमप्रकाश भरद्वाज, रामभद्र पाठक,  शमशाद खां उपस्थित  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें