फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 155 विद्यालयों ने आंतरिक मूल्यांकन के अंक नहीं किए अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। अब तक करीब 155 विद्यालयों ने आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड नहीं किए हैं। इसको जिला विद्यालय निरीक्षक ने गंभीरता से लिया है। जल्द से जल्द अंक अपलोड करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को संपन्न हो गई। इस बार दोनों कक्षाओं के 137456 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। हाईस्कूल के सभी विषयों का आंतरिक मूल्यांकन और इंटर के नैतिक, योग और शारीरिक शिक्षा का आंतरिक मूल्यांकन बीते फरवरी माह में किया गया था।
जिले के 155 विद्यालयों की तरफ से सोमवार को दोपहर तक अंक अपलोड नहीं किया गया था। मूल्यांकन का कार्य एक अप्रैल तक चलेगा, इसके बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा परिणाम तैयार करने में जुट जाएगा। समय पर अंक नहीं मिलने पर इन परीक्षार्थियों का रिजल्ट रुक सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि 155 विद्यालयों की तरफ से आंतरिक मूल्यांकन के अंक अब तक अपलोड नहीं किए गए हैं। चेताया कि निर्धारित समय पर अंक अपलोड न करने वाले विद्यालयों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें