फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पंचायत भवन पर कब्जे करने का आरोप, ग्रामीणों ने सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत करजही में पंचायत भवन पर हुए अवैध कब्जे के मामले में ग्रामीणों ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थित में कार्यालय पर तैनात बाबू को एक शिकायती पत्रक सौंपा, इसमें पंचायत भवन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन


शिकायती पत्र में ग्रामीण रोशन सिंह, सुरेंद्र चौहान, धर्मेंद्र, राजू कुमार, विरेन्द्र, अजय, दीनदयाल आदि ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत सचिवालय पर गांव के ही एक व्यक्ति और उसके परिवार द्वारा बीते कई वर्षों से अनधिकृत रूप से कब्जा है। पंचायत भवन पर कब्जा होने के चलते ग्राम पंचायत की आवश्यक बैठकें, विकास कार्य और आम जनमानस से जुड़ी गतिविधियां पूरी तरह ठप पड़ी हैं। ग्रामीणों के अनुसार, 14 सितंबर को एक आपसी सुलह-समझौते के दौरान संबंधित व्यक्ति ने एक सप्ताह के भीतर पंचायत सचिवालय को खाली करने का लिखित आश्वासन दिया था। हालांकि, निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी भवन को खाली नहीं किया गया। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें