फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्वास्थ्य कर्मी पर अभद्र व्यवहार करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा को पत्रक सौंपते विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी। स्रोत ब
विज्ञापन
गाजीपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. आनंद मिश्रा को पत्रक देकर एक स्वास्थ्य कर्मी पर संगठन के पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। संगठन ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पत्रक के माध्यम से कहा गया कि बीते 21 सितंबर की शाम संगठन के पदाधिकारी अनुराग चौहान स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के लिए चिकित्सक डॉ. नारायण पांडेय के पास गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद एक कर्मचारी ने उनके साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और इलाज कराने में विरोध किया। घटना के समय चिकित्सक भी मौके पर मौजूद थे। विहिप ने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित कर्मचारी के आचरण की जांच कराने की मांग की है। साथ ही यह भी स्पष्ट करने का अनुरोध किया कि संबंधित चिकित्सक को अपने आवास पर निजी क्लीनिक संचालित कर मरीज देखने की अनुमति है अथवा नहीं। संगठन ने प्रधानाचार्य से पूरे मामले की जांच कर समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है। कहा कि अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन सक्षम उच्चाधिकारियों के समक्ष नियमानुसार शिकायत करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, जिला मंत्री विनीत सिंह, जिला संयोजक रविराज हिंदू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें