फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : मान्यता नहीं होने पर भी फर्जी वेबसाइट बनाकर ले लिया दाखिला

विज्ञापन
महेंगवा स्थित पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के मुख्य गेट पर स्लोगन लिखे पोस्टर के साथ प्रदर्शन करते बी - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के महेंगवा स्थित एक काॅलेज के गेट पर सोमवार की सुबह 10 बजे से बीएससी के पहले सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्ती के साथ कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। आरोप लगाया कि मान्यता नहीं होने पर भी फर्जी वेबसाइट बनाकर दाखिला ले लिया गया। इससे विद्यार्थियों का भविष्य अधर में है। शाम चार बजे तक किसी संबंधित अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर सभी जिला मुख्यालय पहुंचे। वहां विरोध प्रदर्शन कर सदर एसडीएम रविश गुप्ता को पत्रक सौंपा। कॉलेज के अर्पिता पासवान, आशा यादव, अंजलि भारद्वाज, सुनीता, आंचल, मनीष सिंह, मनीष गुप्ता, हैप्पी गुप्ता, अंजली, प्राची राय, शगुन वर्मा आदि छात्र व छात्राओं ने बताया कि, इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) की तरफ से कॉलेज को केवल वर्ष 2022 तक ही मान्यता मिली थी। इसके बाद आजतक कॉलेज की तरफ से इसका नवीनीकरण नहीं कराया गया है। इसके बावजूद हमें गलत जानकारी देकर कॉलेज प्रशासन ने हमारा दाखिला बीएससी नर्सिंग के फर्स्ट सेमेस्टर में कर दिया। आरोप लगाया कि कॉलेज ने फर्जी तरीके से बेवसाइट भी बनाई गई है। 2022 से कॉलेज की मान्यता खत्म होने के बाद से सत्र 2023-24 और 2024-25 के छात्र व छात्रों की पढ़ाई और डिग्री को वैधता ही नहीं मिलेगी। इससे उनका भविष्य अधर में है। इसकी जानकारी होने पर जब कॉलेज प्रशासन से इस विषय जानकारी लेने की कोशिश की गई तो, उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। सदर एसडीएम को पत्रक सौंपकर छात्रों ने अनुरोध किया कि कॉलेज के आईएनसी मान्यता और नवीनीकरण की स्थिति की तत्काल जांच की जाए।
विज्ञापन

एनआईसी से मान्यता प्राप्त कॉलेज में ट्रांसफर किया जाए-विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज प्रशासन दोषी पाया जाता है, तो उस पर उचित कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी या राज्य नर्सिंग परिषद के माध्यम से किसी एनआईसी से मान्यता प्राप्त कॉलेज में उनका जल्द से जल्द ट्रांसफर किया जाए। इस मौके पर ऋषभ राज, आयुष मिश्रा, आयशा वर्मा, गुड़िया मौर्य, ममता चौधरी के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र व छात्राएं मौजूूद थे।
विज्ञापन

कॉलेज के बच्चे आए थे। उनके पत्रक के अनुसार मामले की जांच कराई जाएगी। - रविश गुप्ता, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें