फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की सभी सीटों पर खिलेगा कमल

Sun, 13 Nov 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में परिवर्तन यात्रा का दूसरे दिन शनिवार को भी जगह-जगह भव्य स्वागत  किया गया। यात्रा जंगीपुर विस से निकलकर जमानिया विस क्षेत्र में पहुंची। यात्रा के स्वागत के लिए कदम-कदम पर कार्यक्रम आयेेजित किए गए थे।
विज्ञापन


इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में पूरा जोश दिखाई दिया। लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रदेश की सभी  सीटों पर कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी।


अध्यक्ष ने कहा कि जाति और धर्म की राजनीति कर समाज को बांटने वालों का दिन लद चुका है। परिवर्तन यात्रा शुक्रवार को देर शाम जंगीपुर  विधानसभा के तपेश्वरी इंटर कालेज में रात्रि विश्रम करने के बाद शनिवार  की सुबह वहां से निकलकर विधानसभा क्षेत्र के बरहीं, भड़सर, बिरनो, जंगीपुर  बाजार, रौजा, गाजीपुर घाट, सुहवल, मलसा, गडूआ, मेदनीपुर, ढ़ढनी, बेटावर,  ताजपुर, जमानिया तहसील होते हुए जीवपुर, मतसा के रास्ते जिला मुख्यालय देर  शाम पहुंची। 
विज्ञापन


जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन यात्रा के पहुंचने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। नेता आम जनता से मिलकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं। 

स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, महामंत्री सुनील  सिंह, पूर्व  जिलापंचायत अध्यक्ष नरेंद्र नाथ सिंह, पूर्व एमएलसी बाबू लाल बलवंत, आनंद राय मुन्ना, भाजपा एमएलसी चंचल आदि  ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें