फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में दुरुस्त होंगी जमानिया की सभी सड़कें

Sat, 08 Aug 2015 11:35 PM IST
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार विकास के प्रति संकल्पित है। अकेले जमानिया विधान में करोड़ों की लागत के विकास कार्य हुए हैं। बिजली के क्षेत्र में सौ करोड़ से भी अधिक के कार्य हो चुके हैं। 320 करोड़ की लागत से 220 केबीए का उपकेन्द्र
विज्ञापन


करहियां में तैयार किया जा रहा है। सब्बलपुर, ढेवढी आदि गांवों में नए सब स्टेशन खुले हैं। छह माह में जमानिया विधानसभा की सभी सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी। ताड़ीघाट-दिलदारनगर मार्ग के लिए 31 करोड़ का  प्रस्ताव भेजा गया है

जो जल्द ही स्वीकृत हो जाएगा। सरकार जल्द ही पर्यटकों की सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर पर्यटक पुलिस की तैनाती करेगी। इससे रोजगार भी मिलेगा और पर्यटकों की सुरक्षा भी बढ़ेगी। ये बातें पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने शनिवार
विज्ञापन


को साइकल यात्रा के बाद जमानिया रेलवे स्टेशन के पास क्रय विक्रय समिति के परिसर में आयोजित सभा में कहीं।
केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार जनता में झूठ का प्रचार कर रही है।

विकास कार्यों में केन्द्र सरकार की कोई रूचि नहीं है। कहा कि सिंचाई, बिजली, ट्यूबवेल की दिशा में क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। अध्यक्षता रमाशंकर यादव तथा संचालन मन्नू सिंह ने किया। इससे पहले उन्होंने साइकल

यात्रा में साइकल चलाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। प्रदेश सरकार के विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराया गया। साइकल यात्रा का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह कर रहे थे। साइकल यात्रा कस्बा बाजार, दुरहियां, हरपुर,

बडेसर, जमानियां स्टेशन बाजार, बरूईन मोड़ तक गई। साइकल यात्रा पर्यटन मंत्री के साथ जिलाध्यक्ष राजेश  कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष रणजीत यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष तहसीन अहमद, फहीम खां, डॉ.

समीर सिंह, दीपक सिंह, अनिल यादव,  सुरेन्द्र यादव, दीपक सिंह, मनोज यादव, सरोज यादव, दया शंकर यादव, मेराज खां, तौकिर खां, पप्पू खां, श्याम नरायन  सिंह, अजीत सिंह, विजय यादव आदि मौजूद रहे।

सपा की साइकल यात्रा शनिवार को नायकडीह से जलालाबाद, रेवरियां होते हुए निकाली गईं। कस्बा स्थित शिवमंदिर में हुई सभा में एमएलसी विजय यादव ने प्रदेश सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। जिले

में नंदगंज की चीनी मिल चलाने, दूध पालन, दुग्ध उत्पादों की बिक्री के लिए जंगीपुर, गाजीपुर, नन्दगंज के लिए बस चलवाने का प्रस्ताव भी दे दिया है। सैदपुर का गंगापुल 90 प्रतिशत बनकर तैयार है। सभा को विधायक सुब्बा राम ने
विज्ञापन


संबोधित किया। इस मौके पर रमाशंकर यादव, संचालन रामबचन यादव, छोटू यादव, भूल्लन सिंह, अश्वनी, शशिकान्त यादव, दिनेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें