फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुख्तार को श्रद्धांजलि देने गाजीपुर पहुंचे अखिलेश यादव, यूपी सरकार पर लगाए कई आरोप, कही ये बड़ी बातें

Sun, 07 Apr 2024 12:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Akhilesh Yadav in Ghazipur: मुख्तार अंसारी की मौत पर शोक जताने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को गाजीपुर पहुंचे। 
विज्ञापन
अफजाल के आवास पर पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्तार अंसारी की मौत पर शोक जताने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को गाजीपुर पहुंचे। वह शोक जताने के लिए फाटक स्थित सांसद अफजाल अंसारी के घर पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। उन्होंने मुख्तार अंसारी के घर पहुंचकर शोक संवेदना और श्रद्धांजलि अर्पित की।  
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि कस्टोडियन डेट में उत्तर प्रदेश लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। मुख्तार अंसारी ने जो आशंका जताई थी, वह सच साबित हुई। मेरी मांग है कि जांच हो और जो सच्चाई है वह सामने आए। अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार किया। कहा कि केशव प्रसाद से बड़ा गुंडा कौन है। अखिलेश ने कहा कि फिर से भाजपा की सरकार आई तो अग्निवीर की तरह खाकी वालों की वर्दी 4 साल की हो जाएगी। 

विज्ञापन

 
Trending Videos

अफजाल अंसारी के साथ अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने कहा कि जेल में जो घटना हुई उस घटना के सवालों का जवाब सरकार के पास नहीं है। मैं हमेशा से कहता रहा हूं इस सरकार में सबसे ज्यादा भेदभाव लोगों पर होता आ रहा है। कस्टोडियन डेथ में यह सरकार और प्रदेशों से आगे जाना चाहती है। जहां तक इस मामले का सवाल है। इस व्यक्ति ने खुद इतने वर्षों से सजा पाई और खुद कहा मेरी जान ले ली जाएगी।

गाजीपुर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने कहा कि जेल में जहर दिया जा रहा है। यह पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी जिन लोगों ने जेल में अपनी जान का खतरा बताया उन्हें सरकार सुरक्षा नहीं दे पाई। जो सरकार जनता को सुरक्षा नहीं दे सकती वह सरकार जनता की नहीं है। कहा कि मीडिया पर भी दबाव है।

गाजीपुर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि लोगों को न्याय मिले। लोगों की सरकार के प्रति भावना बढ़िया हो, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इस सरकार ने सच्चाई और भरोसा को कम करने का काम किया। सुप्रीम कोर्ट के सेटिंग जज की निगरानी में अगर जांच होती है तो न्याय मिलेगा। मुझे सरकार पर भरोसा नहीं है कि इस मामले की सच्चाई सामने ला पाएगी। हालांकि लोग जानते हैं कि सच्चाई क्या है। कैसरगंज लोकसभा का प्रत्याशी कौन होगा क्या बीजेपी बता पाएगी?
विज्ञापन

गाजीपुर पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव के आगमन को लेकर अफजाल अंसारी के आवास पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। डीएम और एसपी के साथ ही पुलिस की टीम व पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही। अखिलेश यादव के आगमन की सूचना मिलते ही अफजाल के आवास के बाहर भारी भीड़ जुट गई। वहीं भीड़ के साथ ही मीडियाकर्मियों व अन्य लोगों को भी अंदर जाने से रोका गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें