फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के एजेंट के तौर पर काम कर रहे अखिलेश : रविंद्र जायसवाल

विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के प्रभारी मंत्री राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रविंद्र जायसवाल ने शनिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा प्रमुख विदेशी व अमेरिका के एजेंट के तौर पर कार्य कर रहे है। इसके तहत वे प्रदेश व देश जातीय जनगणना की बात कर रहे हैं। ताकि देश को जाति व वर्ग में बांटा जा सकें और विदेशियों की रणनीति कामयाब हो जाए।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि जातिगत जनगणना अंग्रेजी हुकूमत की नीति रही है, ताकि समाज को बांट कर राज किया जा सकें। जिसे अखिलेश पीडीए के रूप में आत्मसात कर रहे है। कहा कि सपा ने मुसलमानों को लुभाने के लिए आजम खां को बिहार चुनाव का प्रभारी बनाकर झुनझुना थमाया गया है। जबकि वहां सपा एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ रही है,ऐसे में प्रभारी का क्या मतलब है। इसके पहले मंत्री ने छावनी लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए कहा कि भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वीं जयंती समारोह अभियान जिले में 31अक्टूबर से 6 दिसंबर तक तक रन फॉर यूनिटी तीन स्तरीय पदयात्रा व अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में डाॅ. राकेश त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सुनील सिंह, भानुप्रताप सिंह व शशिकान्त शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें