फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के जन्मदिन पर सपाजनों ने काटा केक

Thu, 02 Jul 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 43वां जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिला अस्पताल में रक्तदान करने के बाद पार्टी कार्यालय लोहिया भवन परिसर में पौधरोपण किया गया। इसके बाद समता
विज्ञापन


भवन पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। उनका कार्यकाल आजाद भारत का स्वर्णिम युग है। उनके कार्यकाल में जनता के बुनियादी सवालों पर जितना कार्य हुआ, उतना

प्रदेश के किसी भी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में नहीं हुआ। रक्तदान करने वालों में श्री कुशवाहा के अलावा आत्मा यादव, सदानंद यादव, अरुण श्रीवास्तव, नागेंद्र कुशवाहा, काशीनाथ वर्मा, अवधेश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा प्रमुख थे। पौधरोपण के
विज्ञापन


समय पंचायत राजमंत्री के प्रतिनिधि विरेंद्र यादव, राजेश यादव, दिनेश यादव, बजरंगी राम आदि उपस्थित थे। केक काटने के समय समता भवन पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, गुलाम कादिर राईनी, जयकिशुन साहू आदि

उपस्थित थे। संचालन जिला महासचिव सदानंद यादव ने किया। मरदह संवाददाता के अनुसार, स्थानीय कार्यालय पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर महेंद्र चौहान, क्षेत्र प्रमुख विजय सिंह

यादव, अवधेश, रामकरन, शिवराम, भगवान, जयराम, राजीव, चंद्रशेखर, विजयी, मनोज, मुन्ना, रामबली उपस्थित थे। अध्यक्षता रामवृक्ष यादव और संचालन संजीत वर्मा ने किया। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार, डा. राममनोहर लोहिया पीजी

 कालेज धामूपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 25 किलो का केक काटा गया। इस मौके पर प्रबंधक लालजी यादव, डा. रामवृक्ष यादव, डा. रामअवध यादव, श्यामलाल यादव,

 अनिल मद्धेशिया, संतोष यादव, जवाहिर यादव, केशव यादव, कतवारू मौर्य, दिनेश कुशवाहा, रामजन्म यादव, दूधनाथ यादव आदि उपस्थित थे।

प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की ओर से बुधवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। लंका स्थित रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण करने के बाद केक काटकर खुशी का इजहार या। इस मौके पर वक्ताओं ने उनकी लंबी आयु की कामना की।

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष तहसीन अहमद ने कहा कि पार्टी के युवा मुख्यमंत्री ने प्रदेश का चौमुखी विकास कर आम जनता का दिल जीतने का काम किया है। उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर

है। इस अवसर पर महासचिव मनोज यादव, अजीत यादव, मो. आकिब, शिबलू, आरिफ सिद्दीकी, उमाकांत कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा, राकेश यादव, राहुल सिंह, आशुतोष सिंह, शमशाद अंसारी, जुल्फेकार अहमद, अजय पांडेय, इकबाल मंसूरी, रविंद्र
विज्ञापन


यादव, अमित जायसवाल, कादिर राईनी, आफताब खां, छोटेलाल यादव, जितेंद्र यादव उपस्थित थे। संचालन जिला पंचायत सदस्य मौ. तौफीक ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें