माह-ए-रमजान की अलविदा की नमाज शुक्रवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अकीदत के साथ अदा की गई। बड़ी संख्या में रोजेदार मस्जिदों-ईदगाहों में पहुंचे। इमाम ने नमाज से पहले खुतबा बयान फरमाया। इस दौरान अमन और शांति के
लिए दुआ मांगी गई। शहर के विशेश्वरगंज स्थित ईदगाह में साढ़े 11 बजे से ही नमाजियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। साढ़े 12 बजते-बजते काफी संख्या में मुस्लिम बंधु ईदगाह में पहुंच गए। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स
तैनात थी। दोपहर एक बजे से नमाज शुरू की गई। नमाज से पहले इमाम ने खुतबे में रमजान की अहमियत बयान करते हुए बताया कि अगर बंदा रमजान की अहमियत को जान जाए, तो वह अल्लाह से दुआ करे कि हर माह रमजान
का हो। इसके अलावा शहर के महुआबाग, नखास, जूडनशहीद, लालदरवाजा, बरबरहना, गोराबाजार, टाउनहाल, शेखपुरा, सैयदबाड़ा, बड़ीबाग आदि मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने वालों में बुर्जुग, युवा तथा बच्चे भी शामिल थे।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, मुहम्मदाबाद जामा मस्जिद, यूसुफपुर जामा मस्जिद, फतेहबाग की मस्जिद के साथ ही महेशपुर, मछटी, पखनपुरा, महरुपुर, मुर्की आदि मुस्लिम बाहुल्य गांव में शांतिपूर्ण ढंग से अलविदा की नमाज अदा की
गई। सुहवल संवाददाता के अनुसार, रेवतीपुर बड़ी मस्जिद, ढढनी, रमवल, नवली आदि मस्जिदों में अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार, नगर के जामा मस्जिद सहित क्षेत्र के अन्य जामा
मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान मुल्क में अमन एवं शांति की दुआ मांगी गई। इसी प्रकार दुल्लहपुर, दुबिहा, नोनहरा, करीमुद्दीनपुर, भांवरकोल, मरदह, बिरनो, जंगीपुर, करंडा, बिरनो, शादियाबाद, बहरियाबाद,
खानपुर, सैदपुर, नंदगंज, जमानिया, भदौरा, बारा, दिलदारनगर, मतसा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई।
00 कहां कब होगी ईद की नमाज
शहर =
विशेश्वरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 10 बजे
सुजावलपुर स्थित मस्जिद में सुबह 9 बजे
कपूरपुर स्थित मस्जिद में सुबह साढ़े 8 बजे
कादिरबख्श मस्जिद में सुबह साढ़े 8 बजे
मुहम्मदाबाद =
मुहम्मदाबाद ईदगाह में सुबह 8 बजे
यूसुफपुर जामा मस्जिद में सुबह साढ़े 7 बजे
पखनपुरा ईदगाह और रानीपुर तथा महेशपुर मस्जिद में सुबह 8 बजे
बहरियाबाद =
कसबा स्थित ईदगाह में सुबह 8.30 बजे
शाही मस्जिद में सुबह 8.45
उत्तर मुहल्ला में सुबह 8.30
मलिकन गांव में स्थित ईदगाह में सुबह 8 बजे।
पलिवार गांव में स्थित जामा मस्जिद में सुबह 8.15 बजे।
देइपुर गांव में स्थित ईदगाह में सुबह 8.15 बजे।