फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसने से सास, श्वसुर व बहू की मौत

Sat, 18 Jul 2015 12:06 AM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर थाना क्षेत्र के बबुरहनी टोला गांव में गुरुवार की रात खाना बनाते समय स्टोव भभकने से एक ही परिवार के तीन लोग सास, श्वसुर व बहू की झुलसने से मौत हो गई जबकि पुत्र की हालत गंभीर है, वह अस्पताल में जिंदगी और मौत
विज्ञापन


से जूझ रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शवों को कब्जे में ले लिया। फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

बबुरहनी टोला निवासी सर्वदेव राजभर (60) अपनी पत्नी दिलजानी देवी (56), पुत्र रामधीरज (35) सहित परिवार के अन्य लोगों के साथ कमरे में बैठा था। रात करीब 8 बजे सर्वदेव की बहू सुमन देवी (27) स्टोव पर खाना बना रही थी। इसी

दौरान अचानक स्टोव बुझ गया। इसके बाद सुमन ने दोबारा जैसे ही स्टोव जलाया, आग भभक गई। आग की लपटें गैलन में रखे केरोसिन में पकड़ ली। देखते ही देखते सुमन आग में झुलसने लगी। उसे बचाने में सास, श्वसुर और पति गंभीर
विज्ञापन


रूप से झुलस गए। लोगों की चीख-पुकार सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस

मौके पर पहुंच गई। झुलसे सभी लोगों को 108 नंबर की एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान रात करीब 1 बजे सर्वदेव, उसकी पत्नी दिलजानी तथा बहू सुमन की मौत हो गई, जबकि सुमन का पति रामधीरज जिला

अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना की जानकारी होने पर सुबह एसडीएम जमानिया राजकुमार, सीओ राममोहन पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिवार के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। थानाध्यक्ष
विज्ञापन


हिमेंद्र सिंह ने बताया कि स्टोव भभकने और बगल में गैलन में रखे मिट्टी के तेल की वजह से आग लग गई और यह घटना घटी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें