फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज के खिलाफ आइसा का धरना

Fri, 27 Mar 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भर्ती में की गई धांधली के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों तथा अभ्यर्थियों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और इनकलाबी नौजवान सभा (इंनौस) के कार्यकर्ताओं ने सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर भर्ती में हुई धांधली की सीबीआई से जांच कराने, शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज करने वाले दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करने तथा गिरफ्तार छात्र नेताओं को शीघ्र रिहा करने की मांग की गई।
विज्ञापन



इस मौके पर हुई सभा में पीजी कालेज कला संकाय के प्रतिनिधि अमित कुमार यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती में नौजवानों के साथ अन्याय किया है। एक विशेष क्षेत्र के नौजावनों को अधिक महत्व दिया गया है। यह धांधली को पूरी तरह से दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्र अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया।

मिलन कुमार राव ने कहा कि छात्रों-नौजवानों की आवाज दबाने की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आइसा के जिला सचिव आलोक कुमार यादव ने कहा कि देश-प्रदेश में छात्रों-नौजवानों पर पुलिसिया दमन हो रहा है। इसके खिलाफ देश-प्रदेश भर में छात्र-नौजवानों को एकजुट होकर आगे आना होगा। इंनौस के जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने कहा कि गिरफ्तार छात्रों और छात्र नेताओं को अगर शीघ्र रिहा कर उन पर लादे गए फर्जी मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो आइसा और इंनौस जिला बंद का आह्वान करेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर अरविंद बिंद्रा, बृजेश वर्मा, अमित, सत्येंद्र कुशवाहा, राघवेंद्र, अमरनाथ, सत्यनारायण यादव ने विचार व्यक्त किया। इसके अलावा मुकेश, अभिमन्यु, संदीप, गुल्लू यादव, राहुल गुप्त, प्रमोद, अजय यादव, हरेंद्र यादव उपस्थित थे। अध्यक्षता आलोक कुमार यादव और संचालन मनोज कुशवाहा ने किया। सामाजिक कार्यकर्ताओं की सरस्वती विहार कालोनी में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पुलिस भर्ती में क्षेत्रवाद को महत्व दिया गया है। इस मौके पर अनुराग राय, आनंद कुशवाहा, पंकज यादव, रामशेर यादव, देवेश राय, दिव्यांशु राय, जितेंद्र वर्मा, सुनील प्रजापति आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें