फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्मार्ट मीटर में एआई चिप से बिजली चोरी पर लगेगा अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बिजली चोरी रोकने और व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए जिले में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि ये स्मार्ट मीटर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) चिप से लैस होंगे। बिजली चोरी की कोशिश या मीटर से छेड़छाड़ करने पर यह चिप तुरंत डेटा संग्रहित कर सीधे कंट्रोल रूम को भेज देगी। इसके बाद बिजली निगम की टीम संबंधित स्थान पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

जिले में अब तक कुल 1 लाख 64 हजार 452 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने से जहां बिजली चोरी पर लगाम लगेगी, वहीं आम उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी। इसमें रियल टाइम डेटा रिकॉर्ड होगा। यानी उपभोक्ता को बिजली खपत का सही आंकड़ा मिलेगा और बिलिंग में होने वाली गड़बड़ियों की संभावना कम होगी। लंबे समय से जिले में कई उपभोक्ता गलत बिल आने, मीटर रीडिंग में त्रुटि और अनावश्यक विवाद जैसी समस्याओं से जूझते रहे हैं।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, विद्युत वितरण खंड जमानिया में 31,753, विद्युत वितरण खंड सैदपुर में 38,560, विद्युत वितरण खंड जंगीपुर में 56,699 और विद्युत वितरण खंड नगर में 37,440 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। अधिशासी अभियंता पीके तिवारी का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने से उपभोक्ताओं को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसमें आधुनिक तकनीक की विशेष चिप लगी है, जो बिजली चोरी की कोशिश होते ही उसे पकड़ लेगी। इससे ईमानदार उपभोक्ताओं को नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें