फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अग्निवीरों को दो साल अतिरिक्त सेवा का मौका, युवाओं में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। अग्निवीर योजना में केंद्र सरकार के बदलाव के बाद सैन्य बाहुल्य गांव गहमर और आसपास के गांवों में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं में उत्साह है। अग्निवीरों का कार्यकाल दो साल बढ़ाने के फैसले से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं में उत्साह है। उनका कहना है कि अब चार साल की सेवा पूरी करने के बाद पहले की तरह सभी अग्निवीरों को बाहर नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन


युवाओं की प्रतिक्रिया

पहले चार साल बाद सेवा से बाहर होने की चिंता रहती थी। अब दो साल अतिरिक्त सेवा का मौका मिलेगा। इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। हम पहले से अधिक मेहनत और लगन के साथ सेना में भर्ती होने की तैयारी करेंगे।
-रोहन सिंह, गहमर।

सरकार का यह फैसला हम युवाओं के हित में है। दो साल अतिरिक्त मिलने से हमें अपनी प्रतिभा साबित करने का एक और मौका मिलेगा। अब हम और बेहतर तरीके से तैयारी कर सकेंगे। सौरभ सिंह, गहमर।
विज्ञापन

मैं रोज गांव के मैदान में पांच किलोमीटर दौड़ लगाता हूं। पहले चार साल बाद भविष्य को लेकर चिंता रहती थी, लेकिन अब नियमित सैनिक बनने की उम्मीद जगी है। इससे तैयारी के प्रति हमारा उत्साह बढ़ा है। -आशुतोष सिंह, गहमर।

अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं में जो असमंजस था, वह इस फैसले से काफी हद तक दूर होगा। अब सेना में जाने के लिए हम जैसे युवाओं को ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा। -कमलदीप कुशवाहा, पचोखर।
दो साल अतिरिक्त सेवा का फैसला युवाओं के लिए अच्छा अवसर है। इससे हमें अपनी क्षमता दिखाने और सेना में आगे बढ़ने का अधिक समय मिलेगा। -राकेश राजभर, बसूका।
विज्ञापन


इस फैसले से सेना में भर्ती होने की उम्मीद और मजबूत हुई है। अब अधिक से अधिक युवा सेना में जाने के लिए आगे आएंगे। - कृष्णा यादव, भिटुका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें