फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छुट्टी पर घर आए अग्निवीर और पिता पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कमसड़ी (बखरियाडीह) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने छुट्टी पर घर आए अग्निवीर राहुल राजभर और उसके पिता बृजेश राजभर पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं परिवार की महिलाओं समेत अन्य सदस्यों को भी पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल बृजेश वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। करीमुद्दीनपुर थाना प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि पीड़िता सन्जू देवी की तहरीर पर बब्बन राजभर, लल्लन राजभर, मुन्ना राजभर, विराट राजभर, बुटन राजभर, सुधीर, रंजन और रूबी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोप है कि 27 नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे राहुल अपने पिता की फल की दुकान से घर लौट रहा था। इसी दौरान अशोक राजभर के घर के सामने पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। दुकान बंद कर लौट रहे पिता बृजेश को भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर बचाव में पहुंचीं सन्जू देवी, गंजन, प्रियंका, रंजन, अंजनी, साधना, पवन और पिन्टू को भी पीटा गया।
विज्ञापन

परिजन घायलों को रसड़ा स्थित सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से बृजेश को मऊ और फिर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आठों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार शुक्ला को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें