फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वकर प्रणाली के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 26 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में गृहकर की स्वकर प्रणाली के विरोध में नागरिकों ने आस्तीनें चढ़ा ली हैं। शनिवार को लोगों ने इसके खिलाफ शहर में जुलूस निकाला और कचहरी पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि कर का कोई मानक नहीं रह गया है। मनमाने तरीके से गृहकर लगाया जा रहा है। इसकी जगह पुरानी व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।
विज्ञापन


नबाबसाहब के फाटक से बाइक जुलूस निकाला गया, जो टाउन  हॉल, लाल दरवाजा, मिश्र बाजार और महुआबाग होते हुए कचहरी तक पहुंचा। वहां सभा आयोजित की गई। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विवेक कुमार शम्मी ने कहा कि गाजीपुर में बुनियादी नागरिक सुविधाएं लोगों को मुहैया नहीं है। इसके बावजूद मनमानी तरीके से कर वसूल की जा रही है।

तीन मंजिला मकान वालों से 1200-1400 और एक मंजिल मकान वालों का 1800 रुपये कर निर्धारण किया जा रहा है। इससे भ्रामक स्थिति पैदा हो गई है उन्होंने कहा कि स्वकर प्रणाली को तत्काल प्रभाव से बंद किया  जाया। पूरानी प्रणाली को लागू किया जाए। यदि नगर पालिका अपनी जिद पर अड़ी रहती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। अंत में नगर पालिका परिषद के प्रशासक को ज्ञापन सौंपा गया। 
विज्ञापन


इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह तुलसी, दीपक सिंह, मिंकू सिंह, सद्दाम खा,  मोहित श्रीवास्तव, विजय सिंह, प्रवीण सिंह, पिंटू, अभिनव राय, ब्रिजेश राय,  शिवा यादव, अनूप खरवार, अरविंद दूबे, कुुंवर अमित सिंह, अजय राय दारा,  अभिषेक राय सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें