फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur Encounter: गाजीपुर एनकाउंटर पर अफजाल अंसारी का बयान, सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर कही बड़ी बात

Wed, 25 Sep 2024 03:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur Police Encounter: गाजीपुर जिले में आरपीएफ जवानों की हत्या में शामिल मोहम्मद जाहिद के पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने के बाद से पूरे प्रदेश में मामला चर्चित हो गया है। इसी बीच मामले को लेकर सीएम योगी पर अफजान अंसारी का बयान सामने आया है। 
विज्ञापन
सांसद अफजाल अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर में पुलिस एनकाउंटर और योगी आदित्यनाथ पर गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी का बड़ा बयान सामने आया है। अंसारी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ एक महंत हो सकते हैं, पुजारी, मठाधीश और पूजन प्रक्रिया के विशेषज्ञ हो सकते हैं, उनका सरकार चलाने से क्या मतलब, ग्राम प्रधानी भी चलाने योग्य नहीं है।

विज्ञापन


एनकाउंटर के मामले पर सांसद अफजाल अंसारी ने कहा की अखिलेश यादव हमेशा कहते हैं कि पुलिस को कानून में किसी का एनकाउंटर करने का अधिकार नहीं है। फर्जी एनकाउंटर घर से ले जाइए और गोली मार दीजिए। किसी के पैर में किसी के छाती में और किसी के सिर में गोली मार दीजिए।

कहा कि जब आरोप लगने लगा तो इन लोगों ने ठाकुर को भी मार दिया। आपने पहले जो किया वह भी हत्या है और अब जो किया है वह भी हत्या है। दोनों मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। पीड़ितों के पक्ष में अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी खड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें