फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने निकाला कुएं में गिरा गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के देवल गांव के बाबा कीनाराम मठ परिसर स्थित कुएं में शनिवार को गोवंश के गिरने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे को बाहर निकाला। इस दौरान बचाव अभियान में लगे लोगों ने संबंधित विभाग की अधिकारियों से जल्द से जल्द गांव के सभी कुओं पर लोहे की जाली लगाने की मांग की।
विज्ञापन

बाबा कीनाराम का मठ परिसर में कई गोवंशों के साथ ही अन्य पशुओं को रखा गया है। गाय परिसर में ही हरा चारा की खोज में कुएं में अनियंत्रित होकर गिरी गई। कुआं काफी गहरा होने के कारण लोगों को गाय को बाहर निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डॉयल 112 और अग्निशमन विभाग की दी। साथ ही कुएं में गाय गिरने की सूचना पर मठ परिसर पहुंचे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक गाय को कुएं से बाहर निकलने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मशक्कत से गाय के बाहर निकालने के बाद पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंत्र राज यादव ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान नरेंद्र प्रताप सिंह, पंकज सिंह, रविकांत सिंह, युवा समाजसेवी रंगनाथ सिंह, दुनटुन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें