फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दाल-चावल वाले बयान के बाद पहली बार मिले दोनों ओमप्रकाश तो गरमाई सियासत

विज्ञापन
प्रदेश के पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात करते जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह। स्रोत-
विज्ञापन
गाजीपुर। दिल्ली स्थित यूपी भवन में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह और कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की हालही में मुलाकात हुई। इसकी तस्वीर सामने आते ही पूर्वांचल की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले तक दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी चर्चा में थी और अब उनकी मुलाकात ने नए राजनीतिक कयासों को जन्म दे दिया है।
विज्ञापन

हाल ही में ओमप्रकाश सिंह ने राजभर को लेकर राजनीति का दाल-चावल वाला बयान दिया था। ऐसे में दोनों नेताओं की मुलाकात को राजनीतिक हलकों में सामान्य शिष्टाचार से आगे जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
हालांकि दोनों नेताओं ने मुलाकात को सामान्य बताया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यदि भाजपा और सुभासपा के रिश्तों में बदलाव आता है तो पूर्वांचल की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं। फिलहाल इस संबंध में किसी भी दल की ओर से कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा कि ओमप्रकाश राजभर भाजपा में घुटन महसूस कर रहे हैं, इसलिए हमारे ओमप्रकाश सिंह के माध्यम से जुगाड़ लगा रहे हैं। इस बयान के बाद मुलाकात को लेकर राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गईं। वहीं, ओमप्रकाश सिंह ने कहा, मैं सपा का पक्का सिपाही हूं। मेरी कई बार अग्नि परीक्षा हुई है। ओमप्रकाश राजभर हमारे जिले के विधायक और कैबिनेट मंत्री हैं। मुलाकात का कोई दूसरा अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।
विज्ञापन

यह मुलाकात सिर्फ अंत्येष्टि के सिलसिले में हुई थी। उन्हें अंत्येष्टि की जरूरत थी, इसलिए वह यूपी भवन में मिले थे और इसके अलावा कोई अन्य बात नहीं थी।

-ओमप्रकाश राजभर, पंचायती राज मंत्री, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें