फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजों ने चौपट की हमारी शिक्षा प्रणाली : मनोज सिन्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि अंग्रेजों ने हमारी शिक्षा प्रणाली चौपट की। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई शिक्षा नीति के रूप में बड़ा उपहार दिया है। वह मंगलवार को ओएनजीसी की ओर से सीएसआर के तहत मोहनपुरा के एक इंटर काॅलेज में बनाए जा रहे भवन का शिलान्यास करने के बाद बोल रहे थे।
विज्ञापन

कहा कि 2047 देश को ऊंचाई पर पहुंचाने का वर्ष होगा। मगर, यह केवल सरकार के प्रयास से संभव नहीं होगा। इसके लिए देश के प्रत्येक नागरिक को ईमानदारी से काम करना होगा। सिन्हा ने कहा कि 11वीं शताब्दी में विश्व जीडीपी में भारत का योगदान 33 प्रतिशत था। 15वीं सदी आते-आते विश्व अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान 25 प्रतिशत रह गया। आक्रांताओं का युग आया तो मुगल एवं अंग्रेज देश का धन लूटकर ले गए।
आजादी के बाद 1950 के आकलन में दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान मात्र चार प्रतिशत रह गया। वर्ष 2014 के बाद देश की अर्थव्यवस्था बदली है। 2014 में हम दुनिया की 11वीं बड़ी और 2023 में पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गए।
विज्ञापन

सरकार ने लक्ष्य रखा है कि 2027 में हम दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे। पहले जब भारत सोने की चिड़िया कहा जाता था, तब हमारे पास अच्छे एकेडमिक संस्थान थे। आज नाॅलेज इकोनॉमी की बात दुनिया में हो रही है, जो भारत के लिए नया शब्द नहीं है। यहां पहले से ही नालंदा, तक्षशिला, शारदा पीठ जैसे संस्थान रहे हैं, जहां दुनिया के लोग शिक्षा ग्रहण करने आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें