फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पूर्वांचल में जौनपुर के बाद गाजीपुर में मारे गए सबसे अधिक बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंकुर शुक्ला
विज्ञापन

गाजीपुर। इस वर्ष 120 बार ऐसे मौके आए जब पूर्वांचल के आठ जनपदों की पुलिस का बदमाशों से आमना-सामना हुआ। बेखौफ बदमाशों ने भी पुलिस पर गोलियां चलाई। हालांकि हर बार पुलिस बदमाशों पर भारी पड़ी। खुद को बचाते हुए गोलियां चलाई और 145 बदमाशों को घायल करके गिरफ्तार किया। इसमें पांच बदमाश मारे भी गए, जिसमें जौनपुर के बाद गाजीपुर जनपद की पुलिस दूसरे स्थान पर रही, जिसने 92 दिन के अंदर दो बदमाशों को ढेर कर दिया।
लखनऊ के चिनहट के मटियारी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर काट कर करोड़ों रुपये के गहने और कीमती सामान पार करने वाला गिरोह के सदस्य सोेविंद कुमार लखनऊ में तो दूसरे 25 हजार के ईनामी बदमाश सन्नी दयाल को गाजीपुर में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। दोनों बदमाश बिहार के रहने वाले हैं। इसके 92 दिन पहले गाजीपुर पुलिस ने आरपीएफ के दो जवानों की हत्या के मामले में वांछित मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के ईनामी बदमाश मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू पुलिस की गोली से ढेर हो गया। वह भी बिहार का ही रहने वाला था। इस तरह आंकड़े पर नजर करें तो जौनपुर में तीन फुल एनकाउंटर के बाद गाजीपुर दूसरा जनपद हैं। जहां सबसे अधिक बदमाश मारे गए हैं। हालांकि घायल बदमाशों को गिरफ्तार करने के मामले में जनपद आजमगढ़ के बाद पूर्वांचल में तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


एसपी के कार्यकाल में हर 14 दिन पर एक मुठभेड़
जनपद में 78वें एसपी के रूप में इस वर्ष 14 जुलाई को तैनात आईपीएस अधिकारी डॉ. ईरज राजा के कार्यकाल में औसतन हर 14 दिन पर एक मुठभेड़ हो रहा है। आंकड़ों पर नजर करें तो इस वर्ष हुए 21 हुए मुठभेड़ में 15 मुठभेड़ एसपी डॉ. ईरज राजा की तैनाती के बाद से हुए, जिसमें दो बदमाश ढेर भी हो गए। एमबीबीएस तक पढ़ाई करने के बाद चार वर्ष बिजनौर जिले में मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात रहे आगरा निवासी डॉ. ईरज राजा के सर्विस कॉल में 250 मुठभेड़ हो चुके हैं। इसमें चार बदमाश मारे जा चुके, जिससें दो बदमाश जालौन और दो गाजीपुर में शामिल हैं।
विज्ञापन

-
इस वर्ष हुए मुठभेड़ पर एक नजर
जिला- मुठभेड़-घायल-मौत
जौनपुर 55-63-03
आजमगढ़-24-27-00
गाजीपुर -21-19-01
मिर्जापुर 09-13-00
मऊ 05-05-00
भदोही-04-06-00
चंदौली-01-10-00
सोनभद्र-01-02-00
बलिया 00-00-00
-
...लेकिन आफशा अंसारी सहित 19 ईनामियां की गिरफ्तारी बनीं चुनौती
हर बार पुलिस बदमाशों पर भारी पड़ रह है लेकिन आईएस-191 गैंग सरगना रहे मुख्तार अंसारी की पत्नी और गैंग की सक्रिय सहयोगी अफशां अंसारी समेत 19 अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। हालांकि पुलिस ने इनपर ईनाम भी घोषित किया है, जिसमें अफशा अंसारी इस समय जनपद की सबसे बड़ी ईनामियां हैं। जिला पुलिस की तरफ से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जबकि मऊ पुलिस ने भी ईनाम घोषित किया है। इसके अलावा अलग-अलग अपराध में लिप्त 18 और बदमाशों पर इनाम घोषित किया। इनमें शहर कोतवाली का ईनामी सोनू मुसहर,बब्लू पटवा, नंदगंज का वीरेंद्र दुबे, अंकित राय, विशाल पासी, दुल्लहपुर का अंकुर यादव, कासिमाबाद का अशोक यादव, मुहम्मदाबाद का जीएम अंसारी, जमानियां का लंखिदर, पप्पू, छोटू, बरेसर का गुड्डू बनवासी, शादियाबाद का विनोद यादव, सैदपुर का प्रह्लाद, कमलेश, भुड़कुड़ा का पिंटू सिंह, सुहवल का अमर, गणेश राय शामिल हैं। इन सभी पर 25-25 हजार का ईमान घोषित है।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें