फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 38 दिनों बाद जौनपुर से दिलदारनगर जाने वाली मेमू का परिचालन शुरू

विज्ञापन
रेल कम रोड के पास से गुजरती जौनपुर-दिलदारनगर पैसेेंजर ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुहवल। डीटी ब्रांच लाइन पर रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से 38 दिनों के लंबे अंतराल के बाद अप मेमू सवारी गाड़ी संख्या 65103 एवं डाउन 65104 का परिचालन शुरू कर दिया गया। जौनपुर से दिलदारनगर जाने वाली ट्रेन के परिचालन से क्षेत्र के यात्रियों में खुशी की लहर है। लंबे समय से परेशान यात्रियों ने फैसले को राहत भरा कदम बताया है।
अप मेमू सवारी गाड़ी रविवार सुबह 9:15 बजे जौनपुर से चलकर गाजीपुर सिटी स्टेशन से दोपहर 12:00 बजे चली। 12:11 बजे ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन पर दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 12:13 बजे दिलदारनगर जंक्शन के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

ठंड और खराब मौसम को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से 25 दिसंबर से 31 जनवरी तक मेमू ट्रेन का संचालन बंद किया गया था। इस दौरान यात्रियों को आवागमन के लिए दूरस्थ स्टेशनों या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा था, इससे लोगों के समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही थी।
विज्ञापन

जौनपुर से गाजीपुर–ताड़ीघाट होते हुए दिलदारनगर जंक्शन तक लगभग 128 किलोमीटर लंबे रूट पर 20 स्टेशन और हाल्ट पड़ते हैं, जहां से यह मेमू ट्रेन प्रतिदिन एक बार अप और एक बार डाउन दिशा में संचालित होती है। ट्रेन बंद रहने से छात्र, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी और मरीज सबसे अधिक प्रभावित हो रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें