फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल की नारेबाजी, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद तहसील परिसर में अधिवक्ताओं को संबो​धित करते संयोजक आलोक राय एडवोकेट-संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। तहसीलदार मुहम्मदाबाद की कार्यप्रणाली से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को दीवानी न्यायालय से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर तहसील परिसर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। एसोसिएशन की ओर से पारित प्रस्ताव की प्रति उपजिलाधिकारी को सौंपी। इससे पहले सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को बार परिसर में हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर एसोसिएशन के संयोजक आलोक राय ने कहा कि तहसीलदार महेंद्र बहादुर के खिलाफ शिकायत के बावजूद तीन दिन बीत जाने पर भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने एसडीएम पर तहसीलदार के भ्रष्ट और विधि विरुद्ध क्रियाकलापों पर पर्दा डालने तथा जिलाधिकारी को सही स्थिति से अवगत न कराने का आरोप भी लगाया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मांग की गई कि तहसीलदार मुहम्मदाबाद का तत्काल स्थानांतरण किया जाए। उनके विरुद्ध लगे आरोपों की जांच शीघ्र पूरी कर दोषी को दंडित किया जाए। इसके अतिरिक्त तहसीलदार की आय से अधिक संपत्ति की जांच कराने और पत्रावलियों में छेड़छाड़ कर पारित आदेशों के संबंध में दोषी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की भी मांग की गई। मांगों के समर्थन में सभी सदस्यों ने उनकी कार्यप्रणाली से नाराज होकर तहसीलदार न्यायालय का अनिश्चित काल तक सहयोग न करने का निर्णय लिया। विरोध प्रदर्शन में धनंजय राय, अनिल कुमार राय, कमला राय, प्रभुनाथ राम, मुन्ना यादव, पप्पू यादव, अमरजीत यादव, अजय मिश्रा, मनीष राय, आनंद प्रधान, हर्ष राय, विमल राय, आशुतोष राय, मुन्ना सिंह, संजय राय आदि शामिल रहे। अध्यक्षता दयाशंकर दुबे ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें