जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बा स्थित जनरल स्टोर की दुकान के गोदाम में रविवार की रात विद्युत शार्ट- सर्किट से आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये का सामान व फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड के नाम की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आग में करीब छह लाख का सामान नष्ट हुआ है।
दुकानदार सादात बाजार निवासी भोला ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह देर शाम दुकान व गोदाम बंदकर घर चले गए थे। जनरल स्टोर की दुकान के गोदाम में विद्युत शार्ट-सर्किट से आग लग गई। सोमवार सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो आग से निकल रही आग की लपट और धुआ को देख घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना डॉयल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी। आसपास के लोगों ने पंप चालू करके पाइप के द्वारा पानी डालकर आग पर किसी तरह काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पीड़ित भोला ने गोदाम में आग लगने से करीब छह लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है।