सिविल बार संघ में 15.35 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अधिवक्ता
हाल का शिलान्यास सोमवार को प्रदेश के धर्मार्थ कार्यमंत्री विजय मिश्र ने
किया। इस मौके पर
उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने हमेशा ही
अधिवक्ता समाज के हित में काम किया है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश
में 15 मिनट के अंदर समाजवादी चिकित्सा वाहन मरीजों के दरवाजे पर पहुंचने
की व्यवस्था है। जनपद न्यायाधीश शमशाद
अहमद ने कहा कि अधिवक्ता समाज अपने
कार्यों से समाज को एक नई दिशा और ऊंचाई प्रदान कर सकता है। अधिवक्ताओं के
उत्थान में ही बेंच का उत्थान निहित है।
इससे पहले सभागार में अधिवक्ताओं
की ओर से धर्मार्थ कार्यमंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके
पर वरिष्ठ अधिवक्ता रामपूजन सिंह, रामाधार राय, बारिस हसन खान, रीडर कमेटी
के चेयरमैन रामसूरत सिंह यादव, आत्माराम, संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह आदि
उपस्थित थे। संचालन महासचिव धीरेंद्र सिंह गहमरी ने किया।