फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सुबह टहल रहे अधिवक्ता को वाहन ने मारी टक्कर, ओवरब्रिज से 11 फीट नीचे गिरने से मौत

विज्ञापन
हादसे में मौत की खबर में...ललित कुमार की मौत के बाद बिलखते परिजन-स्रोत-पाठक
विज्ञापन
बिरनो। थाना क्षेत्र के माधोपुर मिश्रौली के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन स्थित ओवरब्रिज पर शुक्रवार की सुबह चार बजे टहलते समय पीछे से आ रहे वाहन की चपेट में आने से अधिवक्ता की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह ओवरब्रिज से उछलकर करीब 11 फीट नीचे सड़क पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव ने बताया कि गन्नापुर निवासी ललित कुमार (30) प्रतिदिन की तरह घर से सुबह टहलने निकले थे। करीब 200 मीटर दूर वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर माधोपुर मिश्रौली के पास बने ओवरब्रिज पर वह टहल रहे थे।
तभी वाराणसी की तरफ से आ रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ललित उछलकर ब्रिज से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ललित कुमार दो भाइयों में छोटे थे और मऊ में वकालत करते थे। वह अविवाहित थे। उनके बड़े भाई सौरभ कुमार अध्यापक हैं।
विज्ञापन

बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही मां सविता देवी बिलखते हुए अचेत हो जा रही थीं। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हुए थे।
थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव ने बताया कि मृतक के पिता श्रीनाथ राम की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसे में मौत की खबर में...ललित कुमार की मौत के बाद बिलखते परिजन-स्रोत-पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें